फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   double murder accused arrested

दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
double murder accused arrested
क्राइम ब्रांच और कछवां पुलिस ने कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव के पास से गुरुवार को काफी दिनों से  फरार चल रहे डबल मर्डर के दो आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए दोनों युवक जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में 21 जनवरी की रात हुई दो हत्याओं में शामिल रहे। दोनों के पास से हत्या में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित की गई पत्रकारवार्ता के दौरान बताई।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की रात कुसहा गांव निवासी जीत बहादुर सिंह  ऊर्फ गुड्डू सिंह तथा  उसके गाड़ी के चालक नंद केशरी यादव की जमीनी व पैसे को लेकर हुए विवाद में दुम्मन, दिनेश सिंह व सोनू सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद  गुड्डू की जौनपुर तथा नंद केशरी लाश  को  कछवां के पड़ेरी गांव में लाकर फेंक दिया था, जबकि उनकी गाड़ी इनोवा को वाराणसी के मिर्जामुराद में खड़ी कर फरार हो गए थे।

जानकारी होने पर आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने बनारस, मिर्जापुर तथा जौनपुर की तीन टीमें गठित कर घटना का खुलासा करने को कहा।

जिसमें मिर्जापुर की क्राइम ब्रांच व कछवां तथा चुनार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बीते दिनों मुख्य आरोपी दुम्मन को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था जबकि दिनेश व सोनू फरार चल रहे थे।

जिन्हें क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व कछवां थानाध्यक्ष राममोहन राय ने कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव के पास से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए दिनेश सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी तितवां भवरियां चुनार ने बताया कि उसकी बहन की 15 लाख की रुपये की जमीन गुड्डू ने ले लिया था्र लेकिन पैसा नहीं दिया था।

इसके अलावा मैने उसे साढ़े छह लाख् रुपया नगद अन्य जगह पर जमीन खरीदने के लिए दिया था, साथ ही पांच बिस्वा जमीन एक स्थान पर और दिलवाई थी। जिसमें गुड्डू सिंह ने एक भी पैसा नहीं दिया था।

घरवालों द्वारा बहन को बर्बाद करने का ताना देने पर जब मैने गुड्डू से जमीन का पैसा मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। इसी तरह अरंविद कुमार ऊर्फ सोनू पुत्र राजकुमार सिंह निवासी तितवां चुनार  का भी गुड्डू ने काफी पैसा लिया था, जिसे नहीं दे रहा था।


इसी बात बात से  क्षुब्ध दुम्मन, दिनेश व सोनू ने गुड्डू सिंह को मारने का मन बना लिया और महिला से मिलवाने के बहाने 21 जनवरी को जौनपुर ले गए।

जहां मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खाया और वहां से करीब पाच किलोमीटर दूर एक विरान स्थान पर ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

चालक को इसलिए मारा कि चालक नंद केशरी गुडडू की हत्या किए जाने की बात जान गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed