फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dominant occupation of deeded land

Mirzapur News: बैनामा की हुई जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

Sun, 02 Jul 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dominant occupation of deeded land
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सदर तहसील में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। तहसील सदर में कुल 355 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर सिर्फ सात का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

तहसील दिवस पर रामानंद निवासी रमईपट्टी ने आवेदन देकर परिवारिक पेंशन दिलाने की मांग की। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। छेदी लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम सेमरी विंध्याचल ने शिकायत की कि उनकी बैनामा कराई गई जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। इस जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को मौके पर जांच नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, तहसीलदार सदर अरुण गिरी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे। उधर, अन्य तीनों तहसीलों में भी अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। चुनार तहसील सभागार में एसडीएम नवनीत सेहारा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान भरपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने शिकायती की कि उनके नाबालिग पुत्र से सेटलमेंट एरिया निवासी एक व्यक्ति प्रताड़ित कर जबरिया काम करा रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बच्चे को दो माह से मजदूरी नहीं दी गई है और एक सादे स्टाम्प पर मारपीट कर जबरिया हस्ताक्षर भी बनवा लिया गया है।
विज्ञापन

सझौली निवासी विटलेश कुमार पाल ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि विपक्षी उनके पुश्तैनी मकान की नींव से सटाकर गड्ढा खोदकर घर का गंदा पानी बहा रहा है। इसके चलते मकान को क्षति पहुंच रही है। इस दौरान कुल 91 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर 15 का निस्तारण हुआ। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह, तहसीलदार नुपूर सिंह, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर शिव नारायण सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज तहसील सभागार में एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला व उप जिलाधिकारी बीएल सरोज ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान आए कुल 159 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम संयुक्त रूप से करेगी। शिकायतों में राजस्व से संबंधित 55 , पुलिस से संबंधित 24, शिक्षा व समाज कल्याण विभाग से संबंधित तीन तथा विकास से संबंधित 22 प्रार्थना पत्र आए। इसके अलावा 54 अन्य प्रार्थना आए।


उधर, मड़िहान तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 63 शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया गया है। डढ़िया गांव निवासी श्यामाकांत तिवारी ने शिकायत की कि दो दशक पूर्व गांव की चकबंदी हुई थी। चकबंदी के बाद कब्जे को लेकर भूस्वामियों में असंतोष था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन मुख्य राजस्व अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डढ़िया गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। कुछ किसानों के जमीन की पैमाइश कराई गई। उन्होंने बताया कि दो वर्ष भी तत्कालीन मुख्य राजस्व अधिकारी ने उपसंचालक चकबंदी को टीम गठित कर डढ़िया गांव का सर्वे कराने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक न सर्वे हुआ और न ही रिपोर्ट भेजी गई। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी सत्यप्रकाश ने तहसीलदार को संबंधित लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed