फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not ignore small shortcomings in election work

Mirzapur News: निर्वाचन कार्य में छोटी-छोटी कमियों को न करें नजरअंदाज

Fri, 21 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore small shortcomings in election work
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि निर्वाचन कार्य में छोटी-छोटी कमियों को नजरअंदाज न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए की गई व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंडलायुक्त ने उप चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को राज्य एवं जनपद की सीमाओं पर गहन जांच का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर सीमा से कोई मादक पदार्थ, पैसा, वस्त्र आदि तस्करी के रूप में न आने पाए। मंडलायुक्त ने प्रत्येक बूथ एवं जहां बाहर से आने वाली फोर्स रुकी है, वहां पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी, सिविल पुलिस, होमगार्ड आदि की व्यवस्था एवं बाहर से आने वाले फोर्स के रुकने की व्यवस्था तथा प्रत्येक बूथ फोर्स की तैनाती आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव के मद्देनजर कुल 101 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 444 बूथों पर मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची मानक के अनुसार तैयार करा ली गई है। मतदान कार्मिकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियमानुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 38 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अथवा अनवरत वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। माइक्रो आब्जर्वर, उड़नदस्ता व अन्य टीमों का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में वाहनों की व्यवस्था कराई गई है। समय से राजकीय पालीटेक्निक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी करा दी जाएगी।बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर परमानन्द कुशवाहा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed