फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM expressed displeasure over lack of rejuvenation

कायाकल्प में कमी पर डीएम ने जतायी नाराजगी

Fri, 17 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over lack of rejuvenation
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों के जिला अनुश्रवण समिति/टास्क फोर्स की बैठक हुई। आपरेशन कायाकल्प के संबंध में सीखड़, नरायनपुर, छानबे तथा नगर पालिका की 19 पैरामीटर्स त्रुटिपूर्ण होने पर चेतावनी दी। कहा कि अगली बैठक पुन: 15 दिवस में कराई जाए। पुन: त्रुटि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत से समन्वय स्थापित करते हुए कायाकल्प के गैप को पूर्ण कराए। निर्देश दिया कि 10 विद्यालयों में सैम्पलिग करके बेसिक शिक्षा को भेजकर कार्रवाई करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जर्जर भवनों का मूल्याकंन कराकर बीएसए गौतम प्रसाद को उपलब्ध कराएं ताकि नीलामी कराई जा सके। जिन विद्यालयों में जर्जर भवन हो या ध्वस्तीकरण करा दिया गया हो उसकी सूची समस्त उपजिलाधिकारी को उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने मिशन प्रेरणा के तह आपरेशन कायाकल्प के समग्र बिदुओं पर बल देते हुए प्राथमिकता पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीसी अजय श्रीवास्तव, रवींद्र मिश्रा, अरशद अली, नीरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed