फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divers dug from Mirzapur to Chunar, Dr. Tripathi not found

गोताखोरों ने मिर्जापुर से चुनार तक लगाए गोते, नहीं मिले डॉक्टर त्रिपाठी

Tue, 25 Aug 2020 12:03 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 25 Aug 2020 12:03 AM IST
सार

  • दो दिन पहले भटौली पुल के पास से लापता हुए डाक्टर की खोज में लगी है पुलिस
  • तीन दिनों से गोताखोर और दो दिनों से एनडीआएफ की टीम कर रही खोजबीन

विज्ञापन
Divers dug from Mirzapur to Chunar, Dr. Tripathi not found
लापता डॉक्टर जेपी त्रिपाठी - फोटो : a

विस्तार

मिर्जापुर देहात कोतवाली के भटौली पुल के पास से लापता मंडलीय अस्पताल के डाक्टर जेपी त्रिपाठी का तीसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं चला। दोपहर में पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीएमओ ने घाट पर पहुंच कर खोजबीन अभियान का जायजा लिया। इसके बाद एएसपी सिटी ने उनकी पत्नी, पुत्र और चालक से पूछताछ की। गंगा में तलाश के साथ ही पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी ले रही।

विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में तैनात डॉ. जेपी त्रिपाठी शनिवार को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ड्यूटी करने आ रहे थे। भटौली पुल पर कार खड़ी कराकर शौच के लिए उतरे और लापता हो गए। सोमवार की सुबह से ही एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर मिर्जापुर से चुनार तक खोजबीन की, पर डाक्टर का पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार और सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी सोमवार को भटौली घाट पर पहुंचे। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने खोजबीन अभियान का जायजा लिया। एएसपी सिटी ने बताया कि गंगा में डूबने की आशंका पर खोजबीन की जा रही है। पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें ती स्टीमर से चुनार तक खोजबीन किया। नरायनपुर में गंगा मुड़ी है। कई बार लोग वहां पर फंसे मिले है। 

टीम ने वहां तक खोजबीन किया। गंगा नदी के अलावा गांव में भी कांबिंग कर खोजबीन की गई। इसके अलावा डाक्टर की पत्नी, पुत्र और चालक से भी पूछताछ किया। पत्नी ने बताया कि वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शांति के लिए कहीं गए होंगे।

मंदिर और मठों में हो रही खोजबीन

एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि परिवार से पूछताछ के बाद  पता चला कि वे मानसिक रूप से परेशान थे। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति मंदिर और मठों में जाता है। पूछताछ में पत्नी ने भी बताया कि वे मानसिक रूप से परेशान थे। 

शांति के लिए कहीं गए होंगे। इसे देखते हुए जिले के सक्तेशगढ़ के अंगड़ानंद आश्रम से विंध्याचल के देवरहा आश्रम में खोजबीन कराया गया। इसके विंध्याचल मंदिर और अन्य मंदिर और मठों में खोजबीन कराया गया।

विज्ञापन

चालक का भी पता कराया जा रहा इतिहास

डाक्टर के साथ अंतिम बार उनका चालक पवन ही उनके साथ था। उसने ही पुलिस और परिवार को बताया कि वह शौच के लिए नीचे उतरे और लापता हो गए। आशंका वश पुलिस गंगा में तीन दिनों से खोजबीन कर रही है, पर डाक्टर के पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चालक पवन से पूछताछ किया। 

साथ ही उसके पैतृक गांव से भी उसका इतिहास पता कराया जा रहा है। एएसपी सिटी संजय ने बताया कि चालक रायबरेली जिले के लालगंज बैसवारा के सरैनी का निवासी है। वहां की पुलिस से उसके बारे में पता कराया जा  रहा है। जिससे उसके बारे में पता चल सके। डाक्टर के बारे में कोई सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed