फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Magistrate took stock of the system

जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्था का जायजा

Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate took stock of the system
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नवरात्र की अष्टमी के दिन सोमवार को सुबह विंध्याचल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं को मंदिर में सुचारु रूप से दर्शन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति के साथ जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी मार्ग, नए वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्वयं भ्रमण कर मंदिर परिसर व अन्य स्थानों पर व्यवस्था की निगरानी करते रहें। जिलाधिकारी ने दोबारा शाम को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के साथ भी मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed