फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District courts will open from June 8

आठ जून से खुलेगें जनपद न्यायालय

Sat, 06 Jun 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
District courts will open from June 8
मिर्जापुर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश संजय हरि शुक्ला ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आठ जून से जिले के सभी न्यायालय खुलेंगे। यह सभी न्यायालय न्यायिक/प्रशासनिक कार्य को प्रवृत्त प्रावधानों, नियमों, दिशा-निर्देशों के अनुसार करेंगे।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध बंदियों का रिमांड तथा उनसे संबंधित अन्य न्यायिक कार्य केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जायेगा। जनपद न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि सभी न्यायालय कक्षों में अधिवक्ताओं हेतु केवल चार कुर्सियां रहेंगी जो उचित दूरी पर रखी जायेगी। बिना मास्क पहने किसी को आने की अनुमति नहीं है। केवल वही अधिवक्ता एवं पक्षकार न्यायालय परिसर में प्रवेश प्राप्त करेगें, जिनके मामले उस दिन को नियत होंगे। सभी न्यायालय/कार्यालय कक्षों का तथा संपूर्ण न्यायालय परिसर का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जायेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व सीएमएस से दैनिक आख्या भी आहूत की जाये। न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार पर पूर्व की भांति थर्मल स्कैनिंग चेकअप प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का किया जाता रहेगा। जनपद न्यायलय की हेल्पलाइन नम्बर 05442- 252346 वर्तमान में कार्यरत है, उसे सृदृढ़ बनाया जायें तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed