फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute between villagers and toll workers

Mirzapur News: ग्रामीणों और टोल कर्मियों में विवाद

Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute between villagers and toll workers
अष्टभुजा टोल प्लाजा पर आए दिन विवाद हो रहे हैं। रविवार को ट्रक चालक के पिटाई में मुकदमा दर्ज हुुआ था। वहीं, सोमवार की रात को टोल टैक्स को लेकर गोपालपुर के लोगों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर हाईवे अष्टभुजा पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की रात पैसों को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा गोपालपुर गांव के व्यक्तियों के साथ गाली गलौज किया गया पीड़ित द्वारा वीडियो बनाना चाहा तो टोल कर्मी ने गाली देते हुए मोबाइल छीन ली गई। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान टोल प्लाजा पर पहुंचे टोल कर्मियों और मैनेजर के बीच विवाद होने लगा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लाई। ग्राम प्रधान भारत कुमार बताया कि गांव में टोल टैक्स होने पर आए दिन टोलकर्मियों से विवाद होते रहते हैं। जबकि स्थानीय लोगों का टोल टैक्स फ्री है। टोल टैक्स मैनेजर कहते हैं कि ऐसा कोई नियम नहीं है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों को फ्री का नियम नहीं है। उसके लिए पास बनता है। प्रधान को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed