फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   disclosed the theft of kalikhoh temple

कालीखोह मंदिर में चोरी का खुलासा

Mon, 14 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
disclosed the theft of kalikhoh temple
बरामद चोरी का सामान।
कालीखोह मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच व विंध्याचल पुलिस ने रविवार की दोपहर दो बजे विंध्याचल थाना    क्षेत्र के रेहड़ा पुल के पास से   दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी के मुकुट समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। उसके विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने चोरी की घटना में एक और व्यक्ति को शामिल होने की बात बताई है। जिससे पकड़ कर पूछताछ की जाएगी। ये बातें पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने 24 घंटे के अंदर चोरी  की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 नवंबर की रात अज्ञात युवक विंध्याचल के कालीखोह मंदिर का ताला तोड़ कर मां का मुकुट, एक हंडा, दो छत्र समेत अन्य सामान चुरा ले गया  था। जानकारी होने पर घटना   का खुलासा करने के लिए एएसपी सिटी आशुतोष शुक्ला, सीओ  नगर बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व  में क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व विंध्याचल प्रभारी अंजेय सिंह तथा अष्टभुजा चौकी प्रभारी कृष्णानंद राय को लगाया गया। टीम ने मंदिर का फुटेज देख कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। 13 नवंबर को सूचना मिली कि एक युवक चोरी के सामान के साथ रेहड़ा पुलिया के समीप वाहन की तलाश में खड़ा है। 
विज्ञापन


 जानकारी होते ही टीम पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। तलाश की तो उसके पास से चोरी किए गए मुकुट, छत्र, हंडा समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार  की। उधर आरोपी ने बताया कि    वह चोरी करने जरूर गया था लेकिन मंदिर के अंदर नहीं था। मंदिर के अंदर से कोई तिवारी नाम का युवक सामान को चोरी कर उसे दे रहा था। जिसे वह बाहर से पकड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी द्वारा बताए     गए युवक को पकड ़कर पूछताछ की जाएगी। दोषी पाया गया तो    उसे भी जेल भेजा जाएगा। टीम  में उपनिरीक्षक अभिनव वर्मा, अरविंद सिंह, अरविंद यादव, फिरोज खां, संजय कुमार, इनाम खां मिथलेश कुमार आदि   शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed