फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dirty water flowing on the road, pedestrians slipping and falling and getting injured

Mirzapur News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, फिसलकर गिर चोटिल हो रहे राहगीर

Tue, 10 Mar 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road, pedestrians slipping and falling and getting injured
पैड़ापुर ,छठहा मार्ग पर सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी।-सोशल मीडिया। - फोटो : samvad
पड़री। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के पैडापुर गांव में छटहा–पैडापुर संपर्क मार्ग पर घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसे में ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदन पानी बहने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो गया है। गड्ढो में भरे पानी के बीच बाइक व साइकिल फिसलने से आए दिन ग्रामीण व राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों के साथ स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से आए दिन लोग फिसलकर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही आसपास गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आकर स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा नेता अरुण मालवीय, लालदेव उपाध्याय, दीनदयाल आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान नाली समस्या की तरफ आकृष्ट कराते हुए जल निकासी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed