फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DIOS sought clarification from

डीआईओएस से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 04 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 04 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
DIOS sought clarification from
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मड़िहान में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही डीएम ने तहसील दिवस पर आने वाले समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मड़िहान तहसील दिवस पर 72 मामले आए, जिनमें से मौके पर मात्र तीन का ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस पर जिला विद्यालय निरीक्षक के नहीं आने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता प्रार्थना पत्र पर मोबाइल नंबर अवश्य लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे मामले का निस्तारण होने पर शिकायतकर्ता को सूचना दी जा सके। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के निदान के लिए हैंडपंपों को दुरुस्त करें तथा टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

डीएम ने डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी को निर्देश दिया कि पंचायत सेक्रेटरी के माध्यम से खराब हैंडपंपों का पता करवाए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया कि गांवों का भ्रमण करें।


तहसील दिवस पर सीडीओ अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, एसडीएम लालगंज आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील में एसडीएम सदर रविरंजन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं।

उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील दिवस पर 237 मामले आए, जिनमें से मौके पर मात्र सात मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed