फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Died in a road accident nine days after marriage

Mirzapur News: शादी के नौ दिन बाद सड़क हादसे में गई जान

Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Died in a road accident nine days after marriage
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद मोड़ के पास दीपनगर-सिरसी संपर्क मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर बोल्डर से टकराई गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नौ दिन पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल जाते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा कामापुर गांव निवासी श्यामराज (24) बाइक से संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गांव में ससुराल जा रहा था। ककरद मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बोल्डर से टकरा गई। इससे श्यामराज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत ही गई। 18 मई को युवक की शादी रामपुर रेक्सा गांव के खजांची की बेटी गुंजा से हुई थी। वह ससुराल में अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था। थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज ने बताया कि ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed