Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   died by suicide after consuming poison; FIR registered following court order.

Mirzapur News: दहेज प्रताड़ना से त्रस्त विवाहिता के पिता ने जहर खाकर दी थी जान, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
died by suicide after consuming poison; FIR registered following court order.
मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहां गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान। कोर्ट के आदेश पर मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहां गांव की विवाहिता प्रिया गुप्ता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और उसके पिता रामकुमार गुप्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित गंभीर धाराओं में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पति रविंद्र कुमार गुप्ता, ससुर फणेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू गुप्ता, जेठ सुरेंद्र कुमार गुप्ता, ससुर का भाई गिरीश कुमार, ननद ममता गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
थाना क्षेत्र के रजौहा गांव निवासी पीड़िता प्रिया गुप्ता पुत्री स्व. रामकुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर कोर्ट की ओर से आरोपियों पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश हुआ। प्रिया ने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी को थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी रविंद्र कुमार गुप्ता (27) पुत्र फणेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू से हुआ था। रविंद्र कुमार गुप्ता सरकारी कर्मचारी है। पिता ने तिलक में 15 लाख नकद व अन्य गृहस्थी का सामान दिया था। विवाह में लगभग 20 लाख रुपये और खर्च हुए। पीड़िता का आरोप है कि विदाई के एक महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोग प्रिया के नाम पर मड़िहान और कलवारी में स्थित जमीन और मकान को अपने नाम रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। कई बार बिरादरी में पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने।
विज्ञापन

इनसेट
प्रिया ने बताया कि एक जुलाई की रात ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से लगातार पिता को फोन कर जमीन-मकान रजिस्ट्री के लिए धमकी दी गई। कहा गया कि जमीन और मकान नहीं देने पर बेटी को विदा नहीं कराएंगे और तलाक दे देंगे। इसी से दुखी होकर प्रिया के पिता राजकुमार गुप्ता ने जहर खा लिया। परिजन उन्हें पहले सीएचसी मड़िहान ले गए। वहां से रेफर होने पर मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मड़िहान पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद सात जुलाई को रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक को सूचना दी, फिर भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। चार महीने बाद कोर्ट के आदेश के बाद मड़िहान पुलिस ने पांच आरोपियों पति रविंद्र कुमार गुप्ता, ससुर फणेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू गुप्ता, जेठ सुरेंद्र कुमार गुप्ता, गिरीश कुमार, ममता गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed