मिर्जापुर में डायरिया का कहर: पांच मरीज अस्पताल में भर्ती, हो चुकी है मां-पुत्र की मौत
मिर्जापुर जिले के पटेहरा विकास खंड क्षेत्र के दो गांव में डायरिया फैला हुआ है। पांच लोगों का उपचार निजी और सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पचोखरा खुर्द निवासी मां-पित्र की मौत मंगलवार को हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के पटेहरा विकास खंड क्षेत्र के दो गांव में डायरिया फैला हुआ है। पांच लोगों का उपचार निजी और सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पचोखरा खुर्द निवासी मां-पित्र की मौत मंगलवार को हो चुकी है। दोनों के मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। बुधवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों की जांच की और दवा आदि वितरित किया।
पीएचसी पटेहरा में गेरुआही के रोहित (13), शिवानी (10) पुत्र विजय बहादुर और पचोखरा खुर्द के सतीश (6) पुत्र पवन कुमार का इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं गोहिया के निजी अस्पताल में पचोखरा खुर्द के यश कुमार (4) पुत्र शिव कुमार भर्ती है। गंगा (2) पुत्र शानिलेश गेरुआही का इलाज दीपनगर के निजी हास्पिटल में चल रहा है।
इन चीजों में सावधानी बरतने की सलाह
बुधवार सुबह पचोखरा खुर्द व गेरुआही पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्दी- बुखार आदि की दवा वितरित की। पानी उबाल कर पीने, कपड़े व बिस्तर को साफ स्वच्छ रखने को कहा। मछली और सड़ांध आलू, बासी भोजन से परहेज करने के बारे में बताया। जल जमाव व गंदगी से दूर रहने की सलाह दी। पीएचसी प्रभारी डाक्टर वाजिद जमील ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों की स्थित सामान्य है। सभी एएनम और आशाओं को सचेत किया गया है। बरसात के प्रदूषित जल से उल्टी-दस्त की बीमारी तेज हो गई है।
चंदौली में डायरिया से दो बच्चियों की मौत, मां-बेटी गंभीर
चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के रीठियां गांव में डायरिया से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनो रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आईं थीं। सविता देवी अपने बच्चों को लेकर रक्षाबंधन पर रिठिया गांव में मायके आई थी। बीते शुक्रवार की रात सविता के साथ तीनों बेटियां आंचल, तनु, अंजलि को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। रात में इलाज के दौरान तनू (6)की मौत हो गई। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को अंजलि की हालत नाजुक होने पर नाना दशरथ उसे सीएचसी नौगढ़ ले आए। अस्पताल से वह घर आए और उसे दवा दी, कुछ देर बाद अंजलि को उल्टी दस्त हुई और देखते- देखते उसकी सांसे थम गई।