फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Diarrhea outbreak in Mirzapur Five patients hospitalized mother son died

मिर्जापुर में डायरिया का कहर: पांच मरीज अस्पताल में भर्ती, हो चुकी है मां-पुत्र की मौत

Wed, 24 Aug 2022 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 Aug 2022 05:43 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के पटेहरा विकास खंड क्षेत्र के दो गांव में डायरिया फैला हुआ है। पांच लोगों का उपचार निजी और सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पचोखरा खुर्द निवासी मां-पित्र की मौत मंगलवार को हो चुकी है। 

विज्ञापन
Diarrhea outbreak in Mirzapur  Five patients hospitalized mother son  died
डायरिया के मरीज - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पटेहरा विकास खंड क्षेत्र के दो गांव में डायरिया फैला हुआ है। पांच लोगों का उपचार निजी और सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पचोखरा खुर्द निवासी मां-पित्र की मौत मंगलवार को हो चुकी है। दोनों के मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। बुधवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों की जांच की और दवा आदि वितरित किया।

विज्ञापन


पीएचसी पटेहरा में गेरुआही के रोहित (13), शिवानी (10) पुत्र विजय बहादुर और पचोखरा खुर्द के सतीश (6)  पुत्र पवन कुमार का इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं गोहिया के निजी अस्पताल में पचोखरा खुर्द के यश कुमार (4) पुत्र शिव कुमार भर्ती है। गंगा (2) पुत्र शानिलेश गेरुआही का इलाज दीपनगर के निजी हास्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन


इन चीजों में सावधानी बरतने की सलाह
बुधवार सुबह पचोखरा खुर्द व गेरुआही पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्दी- बुखार आदि की दवा वितरित की। पानी उबाल कर पीने, कपड़े व बिस्तर को साफ स्वच्छ रखने को कहा। मछली और सड़ांध आलू, बासी भोजन से परहेज करने के बारे में बताया। जल जमाव व गंदगी से दूर रहने की सलाह दी। पीएचसी प्रभारी डाक्टर वाजिद जमील ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों की स्थित सामान्य है। सभी एएनम और आशाओं को सचेत किया गया है। बरसात के प्रदूषित जल से उल्टी-दस्त की बीमारी तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में डायरिया से दो बच्चियों की मौत, मां-बेटी गंभीर

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के रीठियां गांव में डायरिया से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनो रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आईं थीं। सविता देवी अपने बच्चों को लेकर रक्षाबंधन पर रिठिया गांव में मायके आई थी। बीते शुक्रवार की रात सविता के साथ तीनों बेटियां आंचल, तनु, अंजलि को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। रात में इलाज के दौरान तनू (6)की मौत हो गई। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को अंजलि की हालत नाजुक होने पर नाना दशरथ उसे सीएचसी नौगढ़ ले आए। अस्पताल से वह घर आए और उसे दवा दी, कुछ देर बाद अंजलि को उल्टी दस्त हुई और देखते- देखते उसकी सांसे थम गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed