फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dhanteras today, the markets were lively on the eve

Mirzapur News: धनतेरस आज, पूर्व संध्या पर बाजारों में रही रौनक

Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, the markets were lively on the eve
नगर के वासलीगंज ​​स्थित बाजार में दिए व ​खिलौने की खरदारी करती महिलाएं, स्रोत संवाद - फोटो : जमीन का मुआयना करते राजस्व के कर्मचारी।
मिर्जापुर। धनतेरस 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल बाजारों में एडवांस बुकिंग के लिए ग्राहकों की चहल-पहल रही। खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ रही भीड़ से व्यवसायियों को धनतेरस और दिवाली पर इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


शनिवार को धनतेरस पड़ने के कारण लोगों का रुझान पीतल, तांबे व फूल के बर्तन की तरफ ज्यादा है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर सराफा प्रतिष्ठानों पर ग्राहक लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों सहित आभूषण की एडवांस बुकिंग करवाने में जुटे रहे हैं। इसकी डिलीवरी धनतेरस के दिन होगी। जंगी रोड, भरुहना, लोहिया तालाब आदि स्थानों पर ऑटोमोबाइल शोरूम में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग के लिए ग्राहक मोल भाव करने में जुटे रहे। दो पहिया वाहन शोरुम संचालक क्षितिज बुधिया सहित अन्य वाहन कारोबारियों ने इस बार अच्छे व्यवसाय की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन



गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, लाई-चूड़ा की दुकानों से सजे फुटपाथ
मिर्जापुर। धनतेरस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की पटरियां गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, लाई-चूड़ा व गट्टे की दुकानों से सज गई हैं। बाजार में रंग-बिरंगी झालर और बत्तियों की जगमग रोशनी से सजी दुकानें ग्राहकों को लुभा रही हैं। वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, महुवरिया, संगमोहाल, रामबाग आदि बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल रही। भीड़ से बचने के लिए धनतेरस की पूर्व संध्या पर लोग खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed