{"_id":"6a48109ab1ccb075df0fb401","slug":"devotees-will-gather-at-sakteshgarh-on-july-29-for-guru-purnima-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-156611-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ में 29 जुलाई को जुटेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ में 29 जुलाई को जुटेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज देंगे दर्शन-आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सक्तेशगढ़। श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में गुरु-शिष्य परंपरा का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और भक्तों के आश्रम पहुंचने की संभावना है। आयोजन के लिए आश्रम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आश्रम के वरिष्ठ संत एवं यथार्थ गीता ट्रस्ट के अध्यक्ष-व्यवस्थापक नारद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, प्रसाद वितरण और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। राजगढ़ और चुनार मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे आश्रम परिसर को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।
हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, मेडिकल कैंप और आपातकालीन सेवाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट के स्टॉलों पर यथार्थ गीता समेत विभिन्न आध्यात्मिक एवं साहित्यिक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल से देर रात्रि तक यथार्थ गीता के प्रणेता एवं विश्वगुरु सद्गुरुदेव भगवान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद देंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आश्रम के संत दीपक महाराज और आशीष महाराज ने सभी सेवादारों एवं संतों से अपील की है कि वे श्रद्धालुओं की सेवा पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करें, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े।