फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in the court of Mother Vindhyavasini on Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़े भक्त

Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the court of Mother Vindhyavasini on Sharad Purnima
विंध्याचल । शरद पूर्णिमा पर बुधवार को विंध्य दरबार में आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेक कर सुख, समृद्धि की मंगल कामना की। इस मौके पर मां विंध्यवासिनी का तरह-तरह के फूलों और स्वर्ण आभूषणों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। माता के जयघोष से विंध्य धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी का धाम परिसर नवरात्र मेला का एहसास दिला रहा था। दूरदराज से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से देवी का दर्शन पूजन किया। इसके पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान किया। स्नान, दान के पश्चात आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। मंदिर को तरह-तरह के फूलों की लड़ियों व रंग-बिरंगे झालर बत्तियों से सजाया गया था। दूर से ही मंदिर की अलौकिक छटा बिखर रही थी। मंदिर के छत पर विधि विधान पूर्वक मुंडन एवं जनेऊ संस्कार होते रहे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन पश्चात अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के दरबार में भी दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed