{"_id":"6929fbe6d916aa9c6c0a745f","slug":"devendra-singh-tops-100m-race-sanjana-tops-long-jump-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-144222-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 100 मीटर दौड़ में देवेंद्र सिंह, लंबी कूद में संजना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 100 मीटर दौड़ में देवेंद्र सिंह, लंबी कूद में संजना अव्वल
विज्ञापन
मगहरहा स्थित नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह म
सीखड़। मगरहा स्थित नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में 23 वां दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में देवेंद्र और लंबी कूद में संजना अव्वल रहींं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. शिवनायक सिंह ने की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और कुलगीत की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि के ध्वजारोहण के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। पूर्व छात्र चैंपियन देवेंद्र यादव एवं छात्रा चैंपियन खुशबू ने मशाल दौड़ कर खेल भावना का संदेश दिया। खेल सचिव डॉ. पवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नियमों की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) को हरी झंडी दिखाकर वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया।
परिणाम इस प्रकार रहे। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) देवेंद्र सिंह यादव प्रथम, सिकंदर साहनी द्वितीय और विपिन तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक (छात्र वर्ग) प्रतीक कुमार गौड़ प्रथम, रितिक सिंह द्वितीय और सुधीर यादव तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद (छात्रा वर्ग) संजना प्रथम, लाजो कुमार द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन डॉ. सबीहा नाज ने किया।