फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to give Bharat Ratna to former Prime Minister Vishwanath Pratap Singh and Chandrashekhar

Mirzapur News: पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह और चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग

Mon, 12 Feb 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Bharat Ratna to former Prime Minister Vishwanath Pratap Singh and Chandrashekhar
मिर्जापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रविवार को नगर के एक लॉन में बैठक हुई। इसमें महासभा के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह और चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग की। बैठक में महासभा की तरफ से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा, भूदान आंदोलन में हजारों एकड़ जमीन दान करने वाले, वंचितों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और चंद्रशेखर को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज से आने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों, जिन्होंने देश के अंदर समाजवाद और वंचित तबके के लिए आजीवन संघर्ष किया, उन वीपी सिंह और चंद्रशेखर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। बैठक में रजनीश सिंह सेमरा को विंध्य प्रदेश का संगठन का सचिव मनोनीत किए जाने पर खुशी जताई गई। इस दौरान सुधीर कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष सिंह, श्याम सिंह, आयुष सिंह, सुरेश सिंह, अभिनव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed