फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for construction of pucca bridge on Jopa-Rampur Gangaghat

मिर्जापुर: जोपा-रामपुर गंगाघाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग

Sat, 11 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of pucca bridge on Jopa-Rampur Gangaghat
जिगना। छानबे विकास खंड में जोपा रामपुर घाट मार्ग पर स्थित गंगानदी पर पक्का पुल बनवाने की मांग फिर जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन

जोपा रामपुर घाट पर पुल बन जाने से जहां क्षेत्र का विकास होगा वहीं विंध्यधाम सहित मध्य प्रदेश के कई जनपदों का सीधा संपर्क भदोही, जौनपुर सहित कई प्रमुख बाजारों व शहरों से हो जाएगा। क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, मजदूर, छात्र व अधिवक्ता गोपीगंज, भदोही, ज्ञानपुर सहित अन्य जगहों पर आते- जाते हैं। पीपा पुल हट जाने के बाद लोग पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। या फिर कीचड़ आदि से होकर जान जोखिम में डालकर गंगा में नाव से यात्रा करनी पड़ती है।

राम अवध पांडेय, शिव चंद्र मिश्र, पन्ना लाल पटेल, साहबलाल शुक्ला, संदीप शुक्ला, गोवर्धन सिंह, केशराज यादव, रविशंकर यादव, भाष्कर सिंह व राम आसरे तिवारी आदि ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए जोपा- रामपुर घाट मार्ग पर पक्का पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed