फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of a young man by snake bite, demonstration

सर्पदंश से युवक की मौत, प्रदर्शन

Wed, 09 Aug 2017 12:10 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Wed, 09 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man by snake bite, demonstration
शव रखकर व‌िरोध
 
विज्ञापन

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुरपट्टी में सर्प दंश से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर शव रख कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर आवास दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि आवास की मांग की गई थी यदि घर बन जाता तो खंडहर जैसे मकान में में नहीं सोना पड़ता। युवक की जान न जाती।

 डिंगुर पट्टी गांव निवासी विजय कुमार अपने पांच पुत्र और दो पुत्रियों के साथ जर्जर हो चुके कच्चे मकान में रहता है। बरसात के कारण उसके घर की हालत दयनीय हो गई है। उसने कुछ दिनों पहले प्रशासन से पत्रक दे कर आवास और गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड दिलाने की मांग की थी। काफी प्रयास के बाद भी उसे न तो आवास मिला और राशन कार्ड। मजबूरी में वह खंडहर में तब्दील मकान में रह रहा था। सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग सर्प ने उसके पुत्र देवव्रत को डस लिया था। इलाज से पहले ही  उसकी मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वाले शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उनके साथ तमाम ग्रामीण भी आ गए और प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि कच्चे मकान के कारण सर्पदंश से एक पिता से उसका पुत्र छिन गया। ग्रामीणों ने बताया कि मकान न होने के बावजूद आवास की मांग करने पर भी उसे आवास नहीं दिया गया। इससे प्रशासनिक लापरवाही साबित हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि  पात्रों को योजनाओं का लाभ न देकर अपात्रों को सुविधा शुल्क लेकर योजना का लाभ दिया जा रहा है। पिड़ित के परिवार का गरीबी रेखा का कार्ड भी नहीं बनाया गया है। उन्होंने मांग किया कि मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। प्रदर्शन करने वालों में दीप कुमार, श्यामराज, प्रेम प्रकाश, हाकिम सिंह, दूधनाथ, जैराम, मारुति देवी, गुड़िया, सरिता देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed