{"_id":"60a948448ebc3ea39b0a4bcc","slug":"death-of-a-watchman-sleeping-on-the-train-by-train-mirzapur-news-vns5907564117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर सो रहे चौकीदार की ट्रेन से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर सो रहे चौकीदार की ट्रेन से मौत
विज्ञापन
जिगना। जिगना-मांडा के बीच स्थित पाली गांव के पास रेल कॉरिडोर के अंतर्गत निर्माणाधीन नई रेल लाइन पर सो रहे चौकीदार की शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला स्थित सोनवर्षा निवासी रमेश विश्वकर्मा (32) व एक अन्य व्यक्ति को नई रेल लाइन के बगल से जा रही केबल की रखवाली की जिम्मेदारी ठीकेदार ने सौंपी थी। शुक्रवार की रात रेल लाइन पर रमेश व उसका साथी बबलू यादव फोल्डिंग चारपाई पर सोए थे। बबलू कुछ देर के लिए निगरानी करने गया। इस बीच रात 12.30 पर डीएमटी ट्रेन चौकीदार को टक्कर मारते हुए गुजर गई। इससे चौकीदार रमेश विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। प्रयागराज जनपद के भारतगंज पुलिस चौकी प्रभारी आशीष कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भोर से सुबह आठ बजे तक जिगना व मांडा थाने के बीच सीमा विवाद होता रहा। साढ़े आठ बजे के लगभग मांडा के भारतगंज चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचा मड़िहान के ग्राम तिसही निवासी बबलू यादव ने बताया कि बारिश होने के कारण फोल्डिंग चारपाई को नई रेल लाइन अप पर लगा लिया था और चारपाई पर रमेश विश्वकर्मा सो रहा था और वह निगरानी पर राउंड में था।
चौकीदार की मौत के बाद मौके पर पहुंची मांडा थाना के भारतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष राय ने पहले घटना स्थल थाना जिगना बताते हुए शव लेने से इंकार कर दिया लेकिन जिगना थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना स्थल मांडा थाना क्षेत्र के बसकडी गांव में पड़ता है तो भारतगंज पुलिस ने आठ बजे सुबह शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।