फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of youth returning from Gujarat found under suspicious circumstances

गुजरात से लौट रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth returning from Gujarat found under suspicious circumstances
मिर्जापुर। गुजरात से लौट रहे युवक का सोमवार की सुबह घर से दो किमी पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ मेडिकल कालेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस सड़क हादसे में मौत होना बता रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगाउत गांव निवासी रतन शुक्ला (25) चार माह पूर्व गुजरात गया था। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रहा था। शनिवार को वह बस से घर के लिए निकला था। शनिवार की रात को उसने बड़े भाई धीरज शुक्ला को फोन कर बताया कि वह 10 से 12 घंटे में घर पहुंच जाएगा। रविवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। इस दौरान उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। परिजनों ने गुजरात में उसके बहनोई से संपर्क कर पता किया तो बस चालक ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे औराई में उसे उतारा था। इस दौरान सोमवार की सुबह घर से दो किमी पहले पिपराडाड़ के पास बन रहे मेडिकल कालेज के पास शव पड़ा मिला। ग्रामीण ने शव देखकर कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात से कमाकर लौट रहा था। उसके पास से न तो पैसा मिला है न ही उसका मोबाइल मिला। डाक्टर के मुताबिक उसके सिर में चोट लगी है। सीने की हड्डी टूटी है। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन से धक्का लगने के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed