फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of young man found hanging, vest stuffed in mouth, sister-in-law accused of murder

Mirzapur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मुंह में ठूंसा था बनियान, भाभी पर हत्या का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, vest stuffed in mouth, sister-in-law accused of murder
ड्रमंडगंज। रतेह गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में रोशनदान के सहारे फंदे से लटका मिला। उसके मुंह में बनियान ठूंसा हुआ था। चेहरा नीले रंग के हाॅफ पैंट से ढका था। वह सिर्फ अंडरवियर पहना था। उसका पैर जमीन से सटा था। सूचना पर मिलते ही ड्रमंडगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा। युवक की मां ने बड़ी बहू पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संजय कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह अविवाहित था। उसके पिता की तीन वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। संजय लायन क्षेत्र के एक रिफाइनरी कंपनी में काम करता था। सभी भाई मां रजवंती से अलग रहते हैं। शुक्रवार की सुबह संजय का शव घर के रोशनदान के सहारे बाहर की ओर फंदे पर लटका दिखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम के साथ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां रजवंती ने बताया कि वह बेटों के साथ नहीं रहती है। संजय ने शादी नहीं की थी। वह अपने बड़े भाई के घर पर रहता था। संजय का उसकी भाभी से अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि बड़ी बहू ने ही उसकी हत्या कराई है। थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed