फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of unknown youth found in the bush near the railway line

Mirzapur News: रेल लाइन के पास झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव

Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown youth found in the bush near the railway line
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के महड़ौरा गांव के सामने सोमवार को सुबह नई रेल लाइन की पटरी के पास झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह महड़ौरा गांव के लोग नई रेल लाइन की ओर शौच के लिए निकले थे। इस बीच रेल लाइन पटरी के नीचे झाड़ी में एक अज्ञात 22 वर्षीय युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने अष्टभुजा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज राय ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। जेब से एक पुड़िया गांजा और गुटका मिला है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। चर्चा है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed