फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found four km away from the spot after water stopped in the canal

Mirzapur News: नहर में पानी बंद होने के बाद घटनास्थल से चार किमी दूर मिला शव

Sun, 24 Mar 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body found four km away from the spot after water stopped in the canal
हलिया। फुलियरी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गिर जाने से चालक नहर के पानी में बह गया। देर रात घटनास्थल से चार किमी दूर सिलहटा बरुआ गांव के पास चालक का शव मिला। बाण सागर नहर में पानी बंद कराने के बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

बाण सागर नहर को पक्का करने का काम किया जा रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के जग्गनपुर निवासी धर्मेंद्र कोल (35) और उसी गांव के रहने वाले खलासी संदीप कुमार (22) ट्रैक्टर पर काली गिट्टी लादकर फुलियरी गांव गए थे। गिट्टी उतारने के बाद दोनों लौट रहे थे। इस बीच रास्ते फुलयारी में बाण सागर नहर पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर में गिर गया। चालक नहर के पानी में चला गया और ट्रैक्टर नहर की तरफ जाकर पुलिया पर लटक गया। खलासी संदीप कुमार पुलिया पर दूसरी तरफ जा गिरा। इससे वह बच गया। नहर में गिरने से चालक नहर में बह गया। बाण सागर नहर में पानी का बहाव तेज था। रात में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कराई। बाण सागर नहर में पानी बंद कराया गया। इसके बाद चार किमी दूर बरुआ गांव के पास नहर में चालक धर्मेंद्र शव मिला। शनिवार को पिता शालिग्राम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक दो सप्ताह पहले घर आया था। उससे दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पत्नी रेखा का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का शव रात करीब एक बजे नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed