फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Varanasi News Daughter got new life from father kidney surgery done at BHU hospital

Varanasi News : 61 वर्षीय पिता की किडनी से बेटी को मिला नया जीवन, BHU में हुई सर्जरी; हर किसी ने सराहा

Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
सार

पीड़ित महिला की नाै महीने से डायलिसिस चल रही थी। पिता ने अपने बेटी की जान बचाने के लिए 61 वर्ष की उम्र में किडनी का प्रत्यारोपण किया। अस्पताल में इस कार्य के लिए उनकी खूब सराहना हुई।

विज्ञापन
Varanasi News Daughter got new life from father kidney surgery done at BHU hospital
आईएमएस बीएचयू में हुआ ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के शताब्दी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में डॉक्टरों की टीम ने मिर्जापुर के औरैया निवासी 31 साल की महिला का किडनी ट्रांसप्लांट किया। महिला की नौ महीने से डायलिसिस चल रही थी। 61 वर्षीय पिता ने किडनी डोनेट की है। 

विज्ञापन


किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया करीब छह घंटे तक चली। सर्जरी के बाद बेटी और किडनी डोनेट करने वाले पिता स्वस्थ हैं। अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे। आईएमएस बीएचयू में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पिछले साल मई में 14 साल बाद शुरू हुई थी। इसके बाद से अब तक चार ट्रांसप्लांट हो चुके। 
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार के निर्देशन वाली टीम ने मंगलवार को मिर्जापुर की एक महिला किडनी ट्रांसप्लांट की है। निदेशक ने बताया कि यूरोलॉजी विभाग के प्रो. समीर त्रिवेदी, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रो. शिवेंद्र सिंह सहित अन्य डॉक्टरों की टीम ने ट्रांसप्लांट किया। टीम में यूरोलॉजी विभाग से डॉ. उज्ज्वल, डॉ.ललित, डॉ. यशस्वी और एनेस्थिसिस्ट डॉ. अमृता, डॉ. अब्दुल्ला ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed