{"_id":"67a506182266f56c4b0bc44a","slug":"cylinder-laden-vehicle-overturns-after-hitting-pedestrian-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129350-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राहगीर को टक्कर मारकर सिलिंडर लदा वाहन पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राहगीर को टक्कर मारकर सिलिंडर लदा वाहन पलटा
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मन पट्टी मोड़ पर बुधवार रात गैस सिलिंडर लदा वाहन एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गया। हादसे में घायल व्यक्ति को पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर भेजवाया। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी मोड़ पर बुधवार रात करीब आठ बजे गैस सिलिंडर लदा वाहन अनियंत्रित होकर ईश्वरपट्टी निवासी सुरेंदर साहनी (49) को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गया। उस पर लदे गैस सिलिंडर आसपास बिखर गए। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने वाहन चालक को कोतवाली ले गए। वहीं, घायल युवक को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेजा। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि रुदौली गैस एजेंसी का वाहन एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गया। बताया कि वाहन चालक नशे में था।