फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   customers dont follow social distancing

बैंको पर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 11 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
customers dont follow social distancing
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। बैंकों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में जगह-जगह मनमाने ढंग से खुलने वाले चाय व पान व फलों के दुकानों पर लगने वाले भीड़ से बुद्धिजीवी वर्ग चिंतित नजर आ रहा है। क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक, जिला सहकारी बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा पर प्रत्येक दिन लगने वाले भीड़ लोगों के परेशानी का कारण बना हुआ है। बैंको पर भले ही अंदर कुछ कड़ाई किए जा रहे हैं पर बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के किसी भी बैंक के बाहर लोगों पीने के पानी की व्यवस्था को कौन कहे हांथ तक धुलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

केवाईसी फार्म को लेकर बैंकों में धक्का मुक्की
जमालपुर। इलाहाबाद बैंक के खाता बंद होने के अफवाह के चलते आए दिन बैंक पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। केवाईसी फार्म जमा करने को लेकर बैंको पर लोगों के बीच धक्का मुक्की मची हुई है। इससे न सिर्फ बैंको के जहां कामकाज प्रभावित हो रहे हैं वहीं फार्म जमा करने को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो रही है। शाखा प्रबंधक सिन्धु धारी सिंह ने बताया कि इलाहाबाद बैंक अब इंडियन बैंक में परिवर्तित हो गया है। पता नहीं कौन अफवाह उड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि 72 हजार खातों में सिर्फ छह हजार खातों में केवाईसी जमा करना है। वह भी जब पैसा निकालने के उपभोक्ता आएंगे तभी जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed