{"_id":"572111054f1c1b1a5fa92107","slug":"cry-the-indiscriminate-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध बिजली कटौती ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध बिजली कटौती ने रुलाया
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाजपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे जैसे गर्मी शबाब पर चढ़ती जा रही है बिजली विभाग भी हाथ खड़ा करता जा रहा है। लोकल फाल्ट और बिजली कटौती के चलते आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन हो या आधी रात बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। बिजली कटौती का आलम यह है कि इनवर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं।
गर्मी के कारण इन दिनों शार्ट सर्किट आम बात हो गई है। बिजली की कटौती का एक कारण यह भी है। लोकल फाल्ट तो कुछ घंटों में ठीक कर लिया जा रहा है लेकिन चार-चार घंटे बिजली का एक साथ गुल होना लोगों को अखर जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है।
शहर में पेड़ पौधों की संख्या कम होने से गर्मी का प्रकोप और सता रहा है जिससे दिन में घर तप रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती से बुरा हाल होता जा रहा है। रात में जब लोग सोने जा रहे हैं तब तो बिजली कट ही रही है। आधी रात को और भोर में भी यही हाल है। तपती दुपहरी में तीन चार घंटे बिजली कटने से हालत खराब हो जा रही है।
विज्ञापन
बाजारों में दिन भर गर्मी की वजह से और रात में बिजली कटौती की वजह से सन्नाटा पसर जा रहा है। गृहणियां अंधेरे में खाना बनाने को विवश हैं। लोग घर के बाहर सोने को मजबूर हैं इससे चोरी का भय रहता है।