फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CRPF constable dies after being hit by a train engine

रेल इंजन की चपेट में आने से सीआरपीएफ हवलदार की मौत

Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CRPF constable dies after being hit by a train engine
झारखंड में सीआरपीएफ हवलदार के पद पर तैनात लालगंज थानांतर्गत बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के ददरी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह पटेल (38) सोमवार को नक्सली सर्च अभियान के दौरान रेल इंजन की चपेट में आने से घायल हो गए। उनका रांची अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ददरी गांव निवासी हवलदार राजेश कुमार सिंह पटेल किसान हरिशंकर सिंह पटेल के पुत्र थे। वे चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वे वर्ष 2004 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। कुछ वर्षों बाद उनका प्रमोशन हवलदार के पद पर हो गया। इस समय वे रांची झारखंड में सीआरपीएफ की 26 नंबर बटालियन में तैनात थे। सोमवार को सुबह अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र धनबाद रेल मंडल के डुमरी विहार से दनिया रेलवे स्टेशन तक जंगल में पैदल गश्त करते समय रेलवे ट्रैक चेक करने के दौरान काशीटांड़ से गुजर रहे एक रेल इंजन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के बाद बटालियन के अधिकारियों द्वारा राजेश कुमार सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रांची अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, अस्पताल में निधन होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हवलदार राजेश कुमार सिंह पटेल के पिता हरिशंकर सिंह पटेल, माता हरी सुंदरी, पत्नी रंजना सिंह पटेल, पुत्री ऋचा, पुत्र ऋषभ का रो-रोकर बुरा हाल है। हवलदार के निधन की सूचना मिलते ही उनके घर पर गांव के अन्य लोग और रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। हवलदार का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed