फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crossing 400 means danger to democracy and constitution: Asaduddin Owaisi

400 पार का मतलब है लोकतंत्र और संविधान को खतरा : असदुद्दीन ओवैसी

Wed, 29 May 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Crossing 400 means danger to democracy and constitution: Asaduddin Owaisi
मिर्जापुर। दस साल में मोदी कुछ किए होते तो बता देते कि हमने ये काम किया। भारत की गरीब जनता, पिछड़े, दलित, मुसलमान और ईसाई जान चुके हैं कि 400 पार का मतलब संविधान को खत्म कर देना है। आरक्षण को निकाल देना है। जो संविधान से मोहब्बत करते हैं, उनके पास ये पैगाम जा चुका है।
विज्ञापन


ये बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इमामाबाड़ा स्थित एक लान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि जिन लोगाें ने वोट दिया है अथवा अंतिम चरण के चुनाव में मतदान करेंगे, वो भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करेंग और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी को पसमांदा मुसलमानों से इतनी मोहब्बत है तो 1950 का प्रेसिडेंसियल ऑर्डर निकालिए और पसमांदा मुसलमान को वह स्थान दीजिए, परंतु नहीं देते। इससे जाहिर है कि वे सिर्फ जबान से सबका साथ-सबका विकास और विश्वास की बात करते हैं। पत्रकारों से बातचीत के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि पीडीएम इसलिए बना ताकि पिछड़ा, दलित और मुसलमान के साथ न्याय हो और उनको उनका हक मिले। सपा के लोग कहते हैं कि ओवैसी वोट काटने आया है। मुसलमानों को टिकट कम देते हैं। सपा ने 62 में से सिर्फ चार मुसलमानों को टिकट दिया। अब मुसलमानों के पास पीडीएम का विकल्प है। मुसलमानों ने वोट डालने का काम किया, वोट लेने का काम नहीं किया। जिस दिन वोट लेने का काम करेंगे, अखिलेश और राहुल गांधी आपके पास आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed