{"_id":"67d2faa0cff6210aa5003a2d","slug":"crops-are-getting-ruined-due-to-dirty-water-of-khamharia-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-130941-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खम्हरिया के गंदे पानी से बर्बाद हो रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खम्हरिया के गंदे पानी से बर्बाद हो रहीं फसलें
विज्ञापन
चील्ह। भदोही जिले के नगर पंचायत खम्हरिया का गंदा पानी कोन क्षेत्र के किसानों के खेतों में आ रहा है। किसानों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और नगर विधायक ने मौका मुआयना किया। समस्या के निदान के लिए डीएम ने अधिकारियों को कमेटी बनाकर जांच करने का निर्देश दिया।
भदोही जिले के नगर पंचायत खम्हरिया का गंदा पानी मिर्जापुर के कोन ब्लॉक के मनौवा और जगापट्टी गांव के किसानों के खेतों में पहुंच रहा है। इससे हर साल उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इससे परेशान किसान कई बाद प्रदर्शन भी कर चुके। किसानों की शिकायत पर भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विधानसभा में याचिका दाखिल की है।
वहीं, बृहस्पतिवार को विधायक ने डीएम प्रियंका निरंजन के साथ निरीक्षण भी किया। विधायक ने कहा की टाउन एरिया खम्हरिया का गंदा पानी खेतों में आने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बताया कि खम्हरिया के चेयरमैन महमूद आलम से गंदे पानी और कचरा को रोकने को कहा गया है। इस मौके पर जिला पंचायत के अभियंता शाहीन खान, आरईडी के अभियंता पूजा रानी भी मौजूद थे।