{"_id":"67df98b8fdd3e7e297018504","slug":"criminal-shot-after-chased-in-mirzapur-3-arrested-with-heroin-worth-about-6-crore-rupees-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदमाश ने सिपाही को मारी गोली..., चकमा देकर पुलिस पर की थी फायरिंग; साढ़े 6 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदमाश ने सिपाही को मारी गोली..., चकमा देकर पुलिस पर की थी फायरिंग; साढ़े 6 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 अरेस्ट
Sun, 23 Mar 2025 10:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:44 AM IST
सार
शातिर बदमाश ने पुलिस को और हेरोइन के बारे में बताकर मिर्जापुर के राजगढ़ इलाके में ले गया था। यहां उसने एक स्थान पर असलहा छिपाकर रखा था। उसी से पुलिस पर फायर करने लगा, जिससे एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद माैके पर पुलिस टीम और घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटरा कोतवाली, राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साढ़े छह करोड़ की हेरोइन के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कटरा कोतवाली पुलिस ने बीती रात तुलसी चौक स्थित मोहल्ले में दबिश देकर हेरोइन तस्कर नन्हे कसेरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उसके पास से साढ़े छह करोड़ की हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद तस्कर नन्हे कसेरा ने पुलिस को और मादक पदार्थ बरामदगी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उसके बताए गए स्थान पर यानी राजगढ़ ले गए। वहां मादक पदार्थ तो नहीं मिला।
विज्ञापन
मादक पदार्थ के स्थान पर नन्हे कसेरा असलहा छुपा कर रखा था। उसने असलहे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया। पुलिस टीम में जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ गया। घायल सिपाही व तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।