फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman died after being crushed by a truck , three injured

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 01 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 01 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman died after being crushed by a truck , three injured
जिला अस्पताल में घायल का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : mirzapur
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया रोड पर विकास भवन के सामने शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे ट्रक से कुचलकर 28 वर्षीय एक महिला            की मौत हो गई जबकि हादसे में                उसका देवर समेत तीन लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन



मौके पर पहुंची कटरा कोतवाली   पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। जानकारी होते ही  पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल का तत्काल इलाज कराने की व्यवस्था  कराई। 
विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के हजारीपुर गांव निवासी जय प्रकाश (30) अपने बहनोई सुरेश (30) निवासी नुनौनी चुनार के साथ बथुआ स्थित एक चिकित्सक के यहां से दवा लेने आया था। उसके साथ उसकी भाभी रानी (28) पत्नी विजयशंकर  एवं भतीजा सत्यम तीन वर्ष भी दवा लेने के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही   बाइक पर सवार महिला समेत चार   लोग दवा लेकर रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही कटरा कोतवाल क्षेत्र के पथरहिया स्थित विकास भवन कार्यालय के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर ही गिर पड़े। 


सड़क पर गिरते ही रानी को डंफर ने कुचल दिया। वहीं उसका देवर जय प्रकाश, भाई सुरेश व बेटा सत्यम घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही  पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस अधीक्षक अरिवंद सेन को घटना से अवगत कराया।                



जानकारी होते ही वह उन्होंने तत्काल कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे व मंडी चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर तथा देहात कोतवाल शफीक अहमद एवं शहर केातवाल डीपी शुक्ला को मौके पर भेजा। खुद जिला चिकित्सालय पहुंचकर कप्तान ने घायल का समुचित इलाज कराने की व्यवस्था कराई। उनके  निर्देश पर मड़िहान पुलिस ने डंफर को पकड़ लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed