फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested with six stolen bike

छह चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 पुलिस ने गुरुवार की अपराहन साढ़े तीन बजे के करीब मिर्जापुर- इलाहाबाद मार्ग पर बिहसड़ा बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान चार बाइक को छोड़ कर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। मौके से पुलिस ने चार बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में से पूछताछ के दौरान एक आरोपी के घर से दो और बाइक पुलिस ने बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी संजय बिंद व सेमरी गांव निवासी गुड्डू लाल तथा विजयपुर गांव निवासी अजय कुमार विजयपुर के ही भगवानदास बाइक से गुरुवार को मांडा से गैपूरा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बिहसड़ा बाजार के पास पुलिस द्वारा किए जा रहे वाहन चेकिंग को देख कर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर चारों बाइक छोड़ कर भाग निकले, फिर भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए संजय, गुड्डू तथा अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भगवानदास भाग निकला। थाने ले जाकर आरोपियों से पूछताछ किया कि बताया गया कि चारों बाइक चोरी की हैं। दो बाइक संजय सिंह के घर पर भी रखी गई हैं। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर दोनों बाइकों को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई सभी बाइक इलाहाबाद जनपद से चुराई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed