फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man's body was found in woods

जंगल में पाया गया युवक का शव

Tue, 23 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in woods
गमगीन पर‌िवार के लोग
 देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा पर रविवार को पिकनिक मनाने गए 35 वर्षीय युवक की लाश खून से लथपथ हालत में देर रात पड़री थाना क्षेत्र के गोपालपुर बैरहवां गांव पुल पर मिली। मौके पहुंचे पिता ने साथियों पर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाने में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि हत्या हुई या हादसे में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन



    देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली गांव निवासी महेश बिंद 35 वर्ष पुत्र रामप्यारे पटना में बर्तन बनाने का कार्य करता था। शनिवार की रात गांव निवासिनी एक महिला की मौत होने पर रविवार की सुबह उसके  दाह संस्कार में शामिल होने चौबे घाट गया था। इसी अंतिम ंसस्कार में गांव निवासी एक युवक भी गया था। परिजनों के अनुसार शाम करीब चार बजे साथी युवक ने महेश से बताया कि पटना निवासी फैक्ट्री मालिक पैसा देने के लिए बुलाए हैं। उनके पास चल कर वह एडवांस पैसा ले ले। पैसा मिलने की जानकारी होते ही महेश साथी युवक के युवक के साथ चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद पटना निवासी युवक समेत अन्य लोग देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा स्थित खड़ंजा पर पिकनिक मनाने चले गए। रात करीब नौ बजे तक महेश घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन खोजबीन करते गांव निवासी साथी के घर पहुंचे और महेश के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्त ने बताया कि महेश बाइक से जंगल में गिर कर घायल हो गया था। कुछ देर बाद बताया कि उसे चार लोग जंगल में उठा ले गए थे। जिससे वह घर चला आया। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे खोजते खोजते गोपालपुर खड़ंजा मार्ग पर बैरहवां पुल के पास पहुंचे तो देखा कि महेश खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर देहात कोतवाल शफीक अहमद पहुंचे। घटना स्थल पड़री में होने पर पड़री थानाध्यक्ष पंकज यादव को बुलाया। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पड़री थानाध्यक्ष ने शव पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।



उधर परिवार का कहना है कि  महेश की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। मौत होने पर आरोपी वहां से भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी। तभी पता चलेगा  कि हत्या किन कारणों से की गई। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed