फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man's body was found hanging from a tree in-laws

ससुराल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

Mon, 11 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging from a tree in-laws
फांसी - फोटो : अमर उजाला
पड़री। थाना क्षेत्र के भगेसर गांव स्थित एक युवक की लाश उसके ही ससुराल में शनिवार सुबह घर के सामने स्थित आम के पेड़ से लटकते मिली। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे युवक के परिवार के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं ससुरालियों का कहना है कि जय प्रकाश ससुराल आया ही नहीं था। उसकी लाश यहां पहुंची, किसी को पता नहीं।
विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी जय प्रकाश गुप्ता (36) पुत्र राजाराम गुप्ता की शादी पड़री थाना क्षेत्र के भगेसर गांव निवासी छांगुर गुप्ता की पुत्री प्रमिला के साथ वर्ष 2004 में हुई थी। दोनों से तीन बच्चे भी हैं। पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर प्रमिला तीन साल पहले ही बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


उसकी विदाई के लिए जय प्रकाश परेशान था। परिवार की माने तो जय कुमार उड़ीसा में रहकर एक कंपनी में काम करता था।  करीब एक माह पहले घर आया था। शुक्रवार शाम पांच बजे पत्नी की विदाई के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह दस बजे उसके द्वारा फांसी लगाने की सूचना पुलिस ने घरवालों को दी। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष एनएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed