फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sevaanivrtt lekhapaal ka shav pahaad par mila

सेवानिवृत्त लेखपाल का शव पहाड़ पर मिला

Sat, 01 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पहाड़ पर सेवानिवृत्त लेखपाल का शव शुक्रवार की सुबह मिला। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जमीनी विवाद के चलते लेखपाल की धारदार हथियार से मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए प्रधानपति समेत दो के खिलाफ तहरीर दी। पड़री थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर प्रधानपति समेत दो पर हत्या का केस दर्ज कर शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


  पड़री के उसरहवां गांव निवासी हीरामणि गौतम 65 वर्ष मूल रूप से झिंगरा के रहने वाले हैं। वह 2011 में नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। पुत्र सुनील कुमार के अनुसार उसके पिता ने आटो मालिक व  प्रधानपति को जमीन खरीदने के लिए 25 हजार रुपये एडवांस में दिया था। गुरुवार सुबह वह घर से 70 हजार लेकर आरोपियों को देने निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। देर शाम तक नहीं घर नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश लक्ष्मणपुर पहाड़ी पर मिली जबकि उनका कपड़ा घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके पिता की  धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। 
विज्ञापन



 उधर, प्रधानपति सत्यनारायण का कहना कि गुरुवार की रात दस बजे  हीरामणि, रमेश बिंद व आटो मालिक अनुज दूबे उर्फ पंकज दूबे पड़री से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे सभी लोग आटो से मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर पथरहा गांव के पास पहुंचे कि चुनार से मिर्जापुर आ  रही पिकअप ने आटो में टक्कर मार दिया। जिसमें हीरामणि की मौके पर मौत हो गई जबकि रमेश बिंद (55) निवासी नेवढ़िया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को पड़री पीएचसी ले जाया गया। वहां उपचार के बाद रमेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। अब रमेश ही पूरे मामले की खुलासा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed