{"_id":"5f85d80c8ebc3e74f325cda5","slug":"security-guards-pushed-by-miscreants-snatched-gun-and-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी जाते समय सिक्योरिटी गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने पैर से मारा धक्का, बंदूक छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्यूटी जाते समय सिक्योरिटी गार्ड को बाइक सवार बदमाशों ने पैर से मारा धक्का, बंदूक छीनकर फरार
Tue, 13 Oct 2020 10:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा के पास मंगलवार की शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जाते समय गार्ड को पैर से धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसकी बंदूक छीनकर फरार हो गए। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के मगरदा गांव निवासी 55 वर्षीय रामराज इटवा के पास सूजी मिल में गार्ड के पद पर कार्य करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह शाम को सूजी मिल में नाइट ड्यूटी के लिए अपने लाइसेंसी बंदूक के साथ बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि वह इटवा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पैर से बाइक में धक्का मारा। जिससे रामराज सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश बंदूक छीनकर कर फरार हो गए। हालांकि बंदूक में गोली नहीं थी।
विज्ञापन
रामराज ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, देहात कोतवाली अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रामराज की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।