फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ruckus Dbangon guesthouse, assault

डाक बंगले में दबंगों का हंगामा, मारपीट

Mon, 26 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ruckus Dbangon guesthouse, assault
cyber crime

विज्ञापन
असलहे से लैस बदमाशों ने शनिवार की देर रात अष्टभुजा डाकबंगले का कमरा नहीं खोलने पर चौकीदार को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी भाग निकले। घायल की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।


खुलुआ गांव निवासी गोपीचंद्र (58) अष्टभुजा डाकबंगले में चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे चार पहिया वाहन से तीन लोग आए और डाक बंगले का एक कमरा खोलने को कहा। जब मैने बताया कि डाक बंगले के तीन कमरे पहले से किसी के नाम पर बुक हैं। एक कमरा खाली है। इसपर उन्होंने खाली कमरे को ही खोलने को कहा। जब बताया कि मुझे ऐसा कोई आदेश नहीं हुआ है तो उन लोगों ने पिस्टल निकाल कर मुझे सटा दिया।

विज्ञापन

 

 

कहा कि कमरा नहीं खोलोगे तो गोली मार दिया जाएगा। गोली मारने के डर से कमरा खोल दिया। कमरा खोलने पर कंबल मांगने लगे। कहा कि कंबल नहीं है तो मुझे बुरी तरह से पीटने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार ने बताया कि तीन आरोपियों में एक आरोपी जिला पंचायत में ठेकेदारी करता है जबकि दो उसके साथी हैं। यह भी बताया कि आरोपी बसपा के एक नेता के साथ भी रहते हैं। चौकीदार के अनुसार आरोपी जिला पंचायत में ठेकेदारी करने का काम करते हैं। बताया कि घटना से अपर मुख्य अधिकारी को अवगत कराया गया है।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार अखिलेश सिंह समेत तीन पर मामला पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed