{"_id":"6b09c3d9a53308224406e27d","slug":"crackdown-on-illicit-activities-police-raid-pizza-shop-3-youths-apprehended-hisar-news-c-127-1-ftb1001-165385-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती...पिज्जा शॉप पर पुलिस का छापा, 3 युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती...पिज्जा शॉप पर पुलिस का छापा, 3 युवक काबू
Fri, 27 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
भूना। शहर में कुछ होटलों और पिज्जा हट पर कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना प्रभारी कंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक पिज्जा की दुकान पर छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में सोनू उर्फ कालू, सुंदर और पिंदर शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के उन प्रतिष्ठानों में हलचल मच गई है, जिनके संबंध में इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। फतेहाबाद रोड स्थित कुछ होटलों को लेकर भी पुलिस को शिकायतें मिली हैं।
थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि गलत गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट, पिज्जा हट या अन्य किसी प्रतिष्ठान में इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।