चकमा देकर ट्रक चालक को लूटा
चोपन निवासी अरविंद तिवारी खाली ट्रक लेकर रविवार को मिर्जापुर से सोनभद्र जा रहा था। दोपहर दो बजे चालक मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग कोटवां गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रूका। जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने ट्रक चालक को देखते ही उसके पास पहुंचे और गाड़ी में तेल समाप्त होने की बात बताते हुए उससे दो लीटर डीजल मांगा। कहा कि दो लीटर डीजल मिलने से वह मड़िहान पहुंच जाएंगे और वहां गाड़ी में तेल भरा लेंगे। उनकी मांग पर चालक ने अपनी गाड़ी से डीजल निकालकर दे दिया।
इसके बाद बदमाशो ंने अपने को बाबा बताते हुए चालक का हाथ देखा। कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है। बदमाश चालक को बहलाते हुए उसके पास मौजूद पैसे को निकलवा लिया। चालक ने जैसे 15 हजार रुपया जेब से निकाला तो बदमाशों ने उसके हाथ से सारे पैसे ले लिए। 11 हजार लेकर चार हजार रुपया उसे वापस कर दिया। इसपर चालक ने सारा पैसा वापस करनेे को कहा तो वह गाड़ी लेकर भागने लगे। ट्रक चालक ने सौ नंबर पर सूचना देते हुए उनका पीछा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर राजापुर गांव के पास इंडिकों सवार पांच लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी पंजाब के हरियाणा के हैं।