{"_id":"6acaabaa90bec6b5fa03743f","slug":"the-recovered-material-has-been-described-as-niara-clay-related-to-yellow-metal-gorakhpur-news-c-206-1-mhg1007-186842-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तस्करी कर लाई गई नियारा मिट्टी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तस्करी कर लाई गई नियारा मिट्टी के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे की प्रेमनगर कॉलोनी में शनिवार की सुबह पुलिस ने तस्करी के संदेह में तीन बोरी स्लेटी और भूरे रंग की नियारा मिट्टी बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक पुरानी साइकिल भी जब्त की गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामू गौड़ (38), निवासी लक्ष्मीनगर टोला टिसूरी, थाना सोनौली और शैलेष (33), निवासी पुरैनिहा टोला लोहसी, थाना नौतनवा के रूप में हुई है। बरामद सामग्री को पीली धातु से संबंधित नियारा मिट्टी बताया गया है। पुलिस ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों और बरामद सामग्री को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम कार्यालय भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है। संवाद