फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rewa Road are uniformed recovery

रीवा रोड पर वर्दीधारी कर रहे वसूली

Wed, 31 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rewa Road are uniformed recovery
police - फोटो : Bureau
मध्य प्रदेश जाने वाली मिर्जापुर-रीवा सड़क पर फिर से जोरों की वसूली शुरू हो गई है। अबकी पुलिस की वर्दी पहन कर कुछ लोग वसूली कर रहे हैं। उन पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। जिले में दो महीने पहले ड्रमंडगंज और चील्ह में जिला पंचायत के टोल के नाम पर धड़ल्ले से वसूली की जाती थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सख्ती की और 24 लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद रोक लगी थी लेकिन अब फिर पुलिस की वर्दी में वाहनों से वसूली होेने लगी है।
विज्ञापन



 कुछ दिनों पूर्व तक मध्य प्रदेश जाने वाले रास्ते में ड्रमंडगंज के पास जिला पंचायत के कर्मचारी बन कर 10 लोगों की टीम वहां से आने-जाने वाले वाहनों से वसूली करती थी। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण उन पर कोई हाथ नहीं डालता था। यह बात प्रदेश सरकार को पता चली तो दो महीने पहले पुलिस को छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। ऐसे तमाम अवैध बैरियरों पर पुलिस ने एक साथ छापामारी की और 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उसके बाद इस रास्ते पर अवैध वसूली बंद हो गई। कुछ समय तक वसूली बंद रही लेकिन अब फिर कुछ लोग पुलिस की वर्दी में वाहनों से वसूली करने लगे हैं। हनुमान घाटी में चालकों को डरा-धमकाकर बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही है। पुलिस भी इस मामले में फिलहाल मौन साधे हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



नवनिर्मित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर  टोल बैरियर बने हैं। वहां वसूली के खिलाफ ग्रामीण समाज एकजुट हैं। गांव वालों और बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के बीच टोल टैक्स को लेकर ठनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि  नियमानुसार बैरियर के 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों के लोगों के लिए वसूली नहीं की जा सकती है। साथ ही जहां से सड़क शुरू होती है, उसके 30 किलोमीटर के बाद ही बैरियर लगाया जा सकता है।



यहां सड़क के शुरुआती तीन किलोमीटर के दायरे में ही बैरियर बना दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन ने तीन माह पूर्व इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। तब डीएम ने स्कूली वाहनों और एंबुलेंस से वसूली नहीं करने को कहा था लेकिन कुछ ही दिनों में आदेश बेमानी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed