{"_id":"5734d6cc4f1c1b4717919b88","slug":"retired-personnel-miscreants-snatched-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्मी से डेढ़ लाख छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्मी से डेढ़ लाख छीने
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Mon, 16 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : amar ujala
नगर के मिशन कंपाउंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश सेवानिवृत्त कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी काम से बैंक से रुपये निकाले थे। सूचना पर एसपी और एएसपी सिटी बैंक पहुंचे और सीसी टीवी फुटेज खंगाला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विंध्यपुरी कालोनी निवासी मोहनलाल आहूजा कोल इंडिया बीना रेनुकूट में मैकेनिकल इंजीनियर रह चुके हैं। कुछ वर्ष पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वहविंध्यपुरी कॉलोनी में मकान बनवा कर रहने लगे। गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे के करीब उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर झोले में रखा और साइकिल के हैंडिल में झोला लटका कर घर जाने लगे।
वह कुछ कदम ही आगे गए होंगे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने मोहनलाल को रोका और नोटों वाला झोला छीन कर फरार हो गए।
उन्होंने शोर मचाया, लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई देने पर घर चले गए। फिर पति-पत्नी शहर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खबर लगते ही एसपी अरविंद सेन, एएसपी अशोक शुक्ला पहुंच गए। अफसरों ने सीसी फुटेज भी देखा।