{"_id":"5814f8b24f1c1b5d7ebc19eb","slug":"old-woman-sleeping-in-the-house-killing-5-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही वृद्धा की हत्या, 5 पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही वृद्धा की हत्या, 5 पर मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
रोती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महेवा गांव में शुक्रवार की रात घर में सोते हुए एक वृद्धा के गले में नुकीले वस्तु भोंककर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह बहू ने पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को सुचना दी। एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। बहू की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
महेवा गांव के सूखा बिंद की पत्नी राममूर्ति देवी (60) शुक्रवार की रात अपने कमरे में पति के साथ सोई थीं। उनकी बहू, नातिन और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे। इसी दौरान बदमाशों ने किसी ने नुकीले वस्तु से राममूर्ति के गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। साथ में सोए गूंगे पति को मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह पांच बजे बहू फूला देवी सास को जगाने गई तो मृत देखा। उसके उनके नाक से खून निकल रहा था जबकि ससुर सूखा बिंद घायल पड़े थे। वह बाहर आई तो देख तो पांच लोग भाग रहे हैं। उसने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक हत्यारोपी फरार हो चुके थे।
मवैया गांव में वृद्धा की हत्या के बाद पुलिस का कहना है कि मकान के दरवाजे पर लगा चैनल का दरवाजा खोला गया तो अंदर वृद्धा मृत थी। आखिरकार बदमाश घर के भीतर आए कैसे। उनके आने की किसी को कानोंकान खबर क्यों नहीं हुई। फिर बदमाश अंदर कैसे गए यह बात समझ में नहीं आ रही है जबकि बहू का कहना है कि ताला तोड़ कर बदमाश अंदर घुसे और उसकी सास की हत्या कर दी।
विज्ञापन
गांव में भूमि विवाद के चलते दोनों गुटों में गोली चलने के बाद से ही पुलिस का पहरा था। इसके बावजूद अपराधी आए और हत्या करके चले गए। इससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।