{"_id":"5833458d4f1c1bbf04b3aaa4","slug":"murdered-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की गला रेत कर हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों से लापता चल रहे किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर लालगंतज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव के खेत में फेंक कर उसे धान की फसल से ढंक दिया था। मामला उस वक्त खुला जब सोमवार को मजदूर खेत में धान का बोझ बांधने पहुंचे तो देखा कि एक स्थान पर एक युवक का शव छिपा कर रखा गया है। युवक का गला रेता गया है। मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सुभाष मौर्या 35 वर्ष पुत्र जनकराम निवासी गड़बड़ा के रूप में हुई।
पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गड़बड़ा गांव निवासी सुभाष मौर्य 35 वर्ष पुत्र जनक राम घर से शनिवार की रात अबूझ हाल में गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने समझा कि वह किसी रिश्तेदारी में गया है। इसी बीच सोमवार की दोपहर कुछ मजदूर गड़बड़ा गांव निवासी जवाहर मौर्या के खेत में कटे धान के फसल का बोझ बांधने पहुंचे। वह बोझ बांधने में लगे हुए थे।
एक साथ पर अधिक फसल देखा तो उसे उठाने पहुंचे। फसल उठाते ही उनके होश उड़ गए। उसके नीचे एक युवक की लाश पड़ी थी। जिसका गला रेता गया था। यह देखते ही मजदूर हैरान हो गए। शोर मचाते हुए खेत मालिक को सूचना दी। जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सुभाष के रूप में हुई।