फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother of head crushed by truck

ट्रक ने प्रधान के भाई को कुचला

Wed, 21 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Brother of head crushed by truck
दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चालकों की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के लहुरिया दह के पास भसौड़ बलाय के  प्रधान के भाई की ट्रक से कुचल कर मंगलवार की शाम मौत हो गई। घटना से  लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज परिवार के लोगों ने सड़क पर शव रख कर मिर्जापुर-रीवा मार्ग को जाम कर  दिया। वे चालक को गिरफ्तार और परिवार को मुआवजा  देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। उन्होंने पुलिस पिकेट के लिए बने मड़हे को आग लगा दी। आखिर में एसपी अरविंद सेन ने किसी तरह लोगों को जाम समाप्त करने पर राजी किया तब चार घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन



भसौड़ बयाल पहाड़ा निवासी व प्रधान दीपचंद्र गुप्ता के बड़े भाई शंकर लाल केशरी 58  वर्ष ड्रमंडगंज बाजार गए थे। मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे लौटते समय वह हलिया थाना  क्षेत्र के लहुरिया दह के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक बाइक में धक्का मारते हुए उनको कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही  परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंच कर शव को सड़क पर रखकर  मिर्जापुर-रीवा मार्ग को जाम कर दिया।


जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने लोगों को  समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। एसडीएम लल्लन राम ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ ने वहां एक मड़हे को आग लगा दी। उसके बाद एसपी अरविंद सेन पहुंचे और उन्होंने किसी तरह लोगों को आंदोलन समाप्त करने को राजी किया।

जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और परेशान रहे। रीवां-मिर्जापुर मार्ग मुख्यमार्ग है। इस पर चार घंटे के जाम से हालात बदतर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed